आओ हम सब मिलकर गाली देते हैं, प्रधानमन्त्री
को
आओ हम सब मिलकर गाली देते हैं, भारत माता को
क्यों ? क्यों ? करेंगे हम यह, क्यों ?
क्यों ? नहीं करेंगे हम, हम करेंगे, क्योंकि
हमें भी विश्वपटल पर छाना है
हमें भी कन्हैया के विपक्ष में खड़ा होना है
हमें भी राजनीति का हिस्सा होना है
क्योंकि, अब कुछ अच्छा करने को शेष नहीं
त्याग, तपस्या, बलिदानी होना अब शेष नहीं
अब तो गाली बकना शेष रहा, माँ का आँचल फाड़ना
शेष रहा
अब देश नहीं विशेष रहा, हनुमत थापा का मरना न
विशेष रहा
देशभक्त वीरों कि तस्वीरों पर, अब पुष्प चढ़ाना
शेष रहा
देशभक्ति के गीतों को, चिल्ला कर गाना शेष रहा
अब तो गाली बकना शेष रहा, माँ का आँचल फाड़ना
शेष रहा
अब देश नहीं विशेष रहा, हनुमत थापा का मरना न
विशेष रहा
राजनीति में आना है, तो हंगामा खड़ा करना होगा
देशद्रोह का स्वर्ण पदक ले, राजनीति में आना
होगा
शिक्षा सदन हो या लोक सदन, गाली तो बकना होगा
देश के लिए अब क्या मरें, राजनीति पर मरना
होगा
अब तो गाली बकना शेष रहा, माँ का आँचल फाड़ना
शेष रहा
अब देश नहीं विशेष रहा, हनुमत थापा का मरना न
विशेष रहा
विद्वेश कि राजनीति में, देश कि प्रगति थमी
हुई है
दुश्मन की निगाहें भी, देश के ऊपर गड़ी हुई है
देश कि नींव हिलाने में, विपक्ष की निगाहें
धसी हुई है
भ्रष्टाचार कम क्यों हो रहा, विपक्ष में चिंता
बनी हुई है
अब तो गाली बकना शेष रहा, माँ का आँचल फाड़ना
शेष रहा
अब देश नहीं विशेष रहा, हनुमत थापा का मरना न
विशेष रहा
हम अपनी प्रगति को सोच रहे, हम देश कि प्रगति
को सोच रहे
हम जनहित के बारे में सोच रहे, हम दाना-पानी
को सोच रहे
पर वो सोच रहे दंगा कैसे हो, वो सोच रहे देश
नंगा कैसे हो
वो सोच रहे जनसंख्या कम कैसे हो, वो सोच रहे
अधर्म कैसे हो
आरक्षण की राजनीति कैसी हो, बेरोजगारी बढ़ाने
की नीति कैसी हो
साम्प्रदायिक दंगे क्यों न हो, देश में भ्रष्टाचार
कम क्यूँ हो
अब तो गाली बकना शेष रहा, माँ का आँचल फाड़ना
शेष रहा
अब देश नहीं विशेष रहा, हनुमत थापा का मरना न
विशेष रहा
आप को न्याय करना होगा, इस देश में अगर रहना
होगा
विजय का वरण करना होगा, हर बच्चे को फौजी बनना
होगा
माँ की रक्षा करना होगा, प्यारे वन्देमातरम
कहना होगा ||
अब तो गाली बकना शेष रहा, माँ का आँचल फाड़ना
शेष रहा
अब देश नहीं विशेष रहा,
हनुमत थापा का मरना न विशेष रहा ||
हनुमत थापा की याद में
सर्वेश कुमार मिश्र
दिनांक
07-मार्च-2016
महाशिवरात्रि, दिन सोमवार
शाम 5:30 बजे