शुक्रवार, 22 नवंबर 2019

छात्र विपक्ष की भूमिका निभाने लगे हैं

छात्र विपक्ष की भूमिका निभाने लगे हैं ,
सरकार के माथे पर सलवटें लाने लगे हैं ।
'अंग्रेजों के दिन' तो किताबों में पढ़ा था,
हकीकत में अंग्रेजियत दिखाने लगे हैं ।
न मालूम चीखें कहाँ से निकलती हैं,
मगर साहब आजकल हकलाने लगे हैं ।
चुनावों में रण गर्जन घनघोर होता है,
मगर चुल्लू भर पानी में नाक रगड़ने लगे हैं ।
नेताओं को अब कुछ नहीं सूझता है,
चुनावों में आँगन आँगन बूझता है ।
सवालों से अधिकारी ऐसे मुँह मोड़ते हैं,
जैसे कौरवों के साथ पाण्डव जुआ खेलते हैं।
देश की एकता को समझो जवानों,
अब तो अमन चैन कंधों पर चलने लगे हैं ।
छात्र विपक्ष की भूमिका निभाने लगे हैं ,
सरकार के माथे पर सलवटें लाने लगे हैं ।

-सर्वेश कुमार मिश्र
22 नवम्बर 2019
शाम 4:42, जयपुर राजस्थान ।